Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

गाड़ी से चोरी के मामले का पांच घंटे में खुलासा, चोरी का सामान बरामद


अल्मोड़ा। सुनीता होटल के पास खड़ी एक गाड़ी से चोरी हुए दो लैपटॉप और मोबाइल को कोतवाली पुलिस ने महज़ पांच घंटे में बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी में शामिल अजीम अंसारी को सिकुड़ा बैड क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पूरा माल बरामद कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 लाख 72 हजार रुपये बताई गई है। रविवार को बाड़ी बगीचा निवासी अमित शाह ने गाड़ी में रखे दो लैपटॉप, मोबाइल और चश्मा चोरी होने की तहरीर कोतवाली अल्मोड़ा में दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर कोतवाली में एफआईआर संख्या 102/2025 धारा 305(बी) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए उसी दिन अजीम अंसारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी मल्ला दन्या, राजपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से डेल और एचपी के लैपटॉप, दोनों के चार्जर, तथा ओप्पो मोबाइल और उसका चार्जर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अजीम अंसारी आदतन अपराधी है और उस पर पूर्व में भी मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, पोक्सो एक्ट तथा बीएनएस की धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश सिंह बोहरा, उपनिरीक्षक धरम सिंह, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल खुशाल राम और होमगार्ड नरेंद्र सिंह शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement