Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

अमेरिका में गोलीबारी के बाद ट्रंप सख्त, 30 से अधिक देशों पर यात्रा प्रतिबंध की तैयारी


वाशिंगटन । अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में अति सुरक्षित व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप विचाराधीन विस्तारित यात्रा प्रतिबंध के तहत 30 से अधिक देशों के विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। इसके लिए ट्रंप प्रशासन 30 देशों को संशोधित सूची में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। आगे इसमें कई अन्य देशों को भी शामिल किए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमलैंड सुरक्षा विभाग आगे की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। यह अंतिम चरण में हैं और जल्द ही औपचारिक घोषणा हो सकती है। विभाग के सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया कि उन्होंने ट्रंप के साथ बैठक में “पूर्ण यात्रा प्रतिबंध” का प्रस्ताव रखा था। नोएम ने कहा कि उन्होंने हर उस देश को प्रतिबंधित सूची में जोड़ने की सिफारिश की है जो अमेरिका को हत्यारों, जोंक और अधिकार के दीवानों से भर रहा है।
ट्रंप ने जून में अफगानिस्तान, ईरान, लीबिया और सोमालिया सहित 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने समेत 7 अन्य देशों से प्रवेश को आंशिक रूप से प्रतिबंधित करने संबंधी एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए थे। यह आदेश कोलोराडो में एक यहूदी-विरोधी बमबारी के बाद आया था। उसे एक मिस्र के नागरिक ने अंजाम दिया था, जिसका पर्यटक वीजा समाप्त हो चुका था। वाशिंगटन गोलीबारी के बाद वेनेजुएला, ईरान और अफगानिस्तान के लोगों के नागरिकता समारोह रद्द कर दिए गए हैं।
पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस के पास वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के 2 सदस्यों पर अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल ने गोलीबारी की थी, जिसमें 20 वर्षीय गार्ड सदस्य सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय एंड्रयू वोल्फ गंभीर रूप से घायल हैं।

You may have missed

Advertisement