Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

भतरौजखान पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर, 2.93 लाख का गांजा बरामद


अल्मोड़ा । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 13.18 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद माल की कीमत लगभग 2.93 लाख रुपये आंकी गई है। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को भतरौजखान–रामनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम रिगंडिया के पास पुलिस टीम ने तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध दिखे एक व्यक्ति को रोका। तलाशी में उसके बैग से 13.18 किलो गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरयाद (28 वर्ष) पुत्र हबीब अहमद, निवासी करतापुर रोड गदरपुर, मूल निवासी अलीगंज बुढ़ानपुर, जिला मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सल्ट क्षेत्र से गांजा लाकर गदरपुर में ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक में था। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। रेड में थाना प्रभारी अवनीश कुमार के साथ हेड कॉन्स्टेबल आनन्द त्रिपाठी, हेड कॉन्स्टेबल उपेन्द्र कुमार और हेड कॉन्स्टेबल श्रवण सैनी शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement