Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

अमेरिका की नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, ट्रम्प बोले-ईसाइयों की हत्या के जवाब में की कार्रवाई


वॉशिंगटन । अमेरिका ने नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में किए गए इन हवाई हमलों के वीडियो भी अमेरिका की ओर से जारी किए गए हैं। इस ऑपरेशन की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह कार्रवाई ढ्ढस्ढ्ढस् आतंकियों द्वारा ईसाइयों की हत्याओं के जवाब में की गई है। उन्होंने लिखा कि कमांडर-इन-चीफ के रूप में उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना ने उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में सक्रिय ढ्ढस्ढ्ढस् गुटों के खिलाफ बेहद सटीक और प्रभावशाली हमला किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि ये आतंकी लंबे समय से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर हिंसा कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि पहले भी आतंकियों को चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों के खिलाफ अत्याचार नहीं रोके, तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। ट्रंप के अनुसार, अब वही चेतावनी कार्रवाई में बदली है।
अपने संदेश में ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग ने कई लक्षित हमले किए और उनके नेतृत्व में अमेरिका कट्टरपंथी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। उन्होंने सेना के लिए आशीर्वाद की कामना की और क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही यह भी जोड़ा कि अगर आतंकियों की गतिविधियां जारी रहीं, तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर डिपार्टमेंट ऑफ वार ने इन हवाई हमलों का फुटेज साझा किया। विभाग के मुताबिक, यह ऑपरेशन पूरी रात चला और इसे शक्ति के माध्यम से शांति का उदाहरण बताया गया। बताया जा रहा है कि नाइजीरिया में यह अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई है। यह अभियान हाल ही में सीरिया के मध्य शहर पल्मायरा के पास अमेरिकी और सीरियाई बलों के काफिले पर हुए एक संदिग्ध इस्लामिक स्टेट हमले के कुछ दिनों बाद शुरू किया गया।

You may have missed

Advertisement