Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

मोटरसाइकिल से हो रही थी गांजा तस्करी, रामपुर के दो युवक गिरफ्तार


अल्मोड़ा ।  जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 16.835 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार 875 रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डोटियाल के पास यात्री प्रतीक्षालय के समीप चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी 22 बीएच 5276 को रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा डोटियाल क्षेत्र से लेकर रामपुर की ओर जा रहे थे। पुलिस अब गांजे के क्रय-विक्रय से जुड़े नेटवर्क और इसके स्रोतों के संबंध में विस्तृत जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनाजिर (39 वर्ष), पुत्र तौफिक अहमद और शहंशाह (30 वर्ष), पुत्र जुम्मा, दोनों निवासी ग्राम मिलक खोद, थाना स्वार, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार और कांस्टेबल हेमंत मनराल शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement