Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

उत्तराखंड को संवारने के लिए उक्रांद को मिले अवसर : सुरेंद्र


रुद्रपुर ।  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के कुमाऊं भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रथम बार रुद्रपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को संवारने के लिए उक्रांद को भी अवसर मिलना चाहिए। रविवार को एक धर्मशाला में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि पृथक राज्य निर्माण के लिए उक्रांद ने त्याग और बलिदान दिया है। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने केंद्रीय अध्यक्ष को जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिकों के शोषण, शासनादेश के बावजूद 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार न मिलने, अधिक कार्य घंटे, महिला सुरक्षा, अशोका लीलैंड, छतरपुर व जयनगर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या और ओमेक्स से भूरारानी मार्ग पर अंडरपास निर्माण की धीमी प्रगति से हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही रेलवे फ्लाईओवर व अंडरपास निर्माण को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने की जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, केंद्रीय महामंत्री (कार्यालय) प्रमोद काला, केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद जोशी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कांति भाकुनी, महामंत्री इंदु बोरा, पुष्पा जोशी, युवा जिलाध्यक्ष विक्की पांडेय, गिरीश मेहरा, भूपेंद्र मेहरा, धीरज, नंदन सिंह ठाकुली, योगेश जोशी, बबीता बोरा, बीना पंत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन का किया गया विस्तार संगठन विस्तार के तहत त्रिभुवन सिंह कार्की को उपाध्यक्ष, भानु प्रताप मेहरा को महामंत्री, सुरेंद्र सिंह चिलवाल को संगठन मंत्री, भूपेंद्र सिंह नेगी को रुद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष, अधिवक्ता जीशान मलिक को विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता राहुल कांडपाल को महामंत्री और अधिवक्ता सुरेंद्र चिलवाल को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

You may have missed

Advertisement