Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

सल्ट में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो मामलों में 22 किलो गांजा बरामद


अल्मोड़। ।  जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सल्ट थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में कुल 22 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। एक मामले में तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जनपद में पुलिस नशे के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को थाना सल्ट पुलिस टीम ने कूपी बैड तिराहे के पास यात्री प्रतीक्षालय के नजदीक चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 किलो 455 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सराईखेत से गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहा था और उसे ऊंचे दामों में बेचने की योजना थी। इस मामले में थाना सल्ट में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू सिंह, उम्र 36 वर्ष, पुत्र प्रेमपाल सिंह, निवासी ग्राम उदयपुर नरौली, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 लाख 61 हजार 375 रुपये आंकी गई है। वहीं दूसरे मीमले में बुधवार सुबह एसओजी और सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने रगड़गाड़ को जाने वाले मार्ग के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक से तलाशी में 11 किलो 575 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह गुलार क्षेत्र से गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहा था, जहां इसे ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। इस प्रकरण में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी की पहचान अली, उम्र 23 वर्ष, पुत्र मोहम्मद यामीन, निवासी ग्राम सिरसखेड़ा, थाना मुढ़ापांडे, जनपद मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2 लाख 89 हजार 375 रुपये बताई गई है।
—-

You may have missed

Advertisement