Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

उत्तराखंड की लड़कियां प्रसिद्ध ताज के और करीब पहुंची

देहरादून,  (  आखरीआंख ) ग्लैमर और फैशन उद्योग में प्रतीक बन चुकी, युवा प्रतिभाशाली महिलाओं का जीवन बदलने की विरासत के साथ, एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया, को-पावर्ड बाय सेफोरा और रजनीगंधा पल्र्स, अपनी परंपरा को जारी रखने का वादा करता है, जो पूरे मनोयोग से नई पीढ़ी की ऐसी महिलाओं, जो भविष्य में देश का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखती हैं, को सहयोग देने का लक्ष्य लेकर चलता है।
एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के लिए उत्तराखंड ऑडिशन एफबीबी/बिग बाजार कपूर टॉवर, देहरादून में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऑडिशन की जज सुमिता भंडारी एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2018 रहीं। उत्तराखंड की टॉप 3 विजेताओं में आकांक्षा गुप्ता, शिवांगी शर्मा और सिद्धि गुप्ता शामिल रहे। उत्तराखंड की टॉप 3 लड़कियां 05 मार्च को दिल्ली के ओराना कन्वेंशन, गुड़गांव में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोनल क्राउनिंग समारोह में जाएंगीय जो वेन्यू पार्टनर के रूप में शामिल हुआ है। नॉर्थ जोन के 8 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर, मिस इंडिया उत्तर प्रदेश, मिस इंडिया पंजाब, मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश, मिस इंडिया मध्य प्रदेश, मिस इंडिया उत्तराखंड, मिस इंडिया हरियाणा और मिस इंडिया दिल्ली जून में मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। नॉर्थ जोन के लिए कार्यवाही की जिम्मेदारी लेने के लिए, दीया मिर्जा लड़कियों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने उत्साह से कहा, मिस इंडिया 2019 के लिए नॉर्थ जोन की मेंटर के रूप में मैं इन महिलाओं का ध्यान रखूंगी! जो महिलाएं देखभाल करती हैं, जो अपने दिल, दिमाग को जानती हैं और अपने क्षितिज को फैलाना करना चाहती हैं।
Advertisement