Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

फेम वल्र्ड एंटरटेनमेंट के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे

देहरादून,  ( आखरीआंख )  फेम वर्ल्ड एंटरटेनमेंट प्रस्तुत मिस्टर एंड मिस मॉडलिंग स्टार व फिटनेस स्टार का ऑडिशन रविवार को जीएमएस रोड स्थित हैंग आउट में कराया गया। ऑडिशन में काफी युवक युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व अपने फैशन और स्टाइल के जलवे से जजों को आर्कषित कर जजेस का दिल जीत लिया। ऑडिशन के निर्णायक मंडल में फेम वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के ओनर अभिषेक तोमर व  हिमाचल टाइम्स की एडिटर रचना बतौर जज उपस्थित रहे।
ऑडिशन में देहरादून, विकासनगर, नैनीताल, मसूरी, श्रीनगर से 35 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन मंे युवा व युवतियों ने कॉन्फिडेंस कम्युनिकेशन बॉडी लैंग्वेज व स्टाइल के सही मेल से निर्णायक मंडल का दिल जीता! एस दौरान जजों ने सभी प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना की। शो के आयोजक अभिषेक ने बताया की उनका मकसद युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहां वह अपने सपनों को पूरा कर सके साथ ही अपने राज्य और देश का नाम ऊंचा कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि फिनाले में जजेस की कुर्सियां एमटीवी रोडीज फेम रणविजय व व बिग बॉस फेम, स्प्लिट्सविला फेम प्रियंक शर्मा संभालेंगे। मिस्टर एंड मिस मॉडलिंग स्टार 2019 व फिटनेस स्टार के ऑडिशन में आयोजक अभिषेक तोमर के साथ टीम उल्लास, योगेश, आयुष, पीयूष, शुभम, यश, मुकुल, सौरभ, विक्की शिवानी रौनक, मौजूद रहे।
Advertisement