गरुड के राजकीय इंटर कॉलेज लोहारचौंरा में करियर काउंसलिंग
गरुड, बागेश्वर । जिला सेवायोजन कार्यालय, बागेश्वर के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, लोहारचौंरा (गरुड़) में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, प्रासंगिक करियर विकल्पों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल वेलबीइंग) को सुदृढ़ रखने हेतु अपनी रुचि के अनुरूप रचनात्मक एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं की करियर से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया गया।
कार्यक्रम में जिला सेवा योजन अधिकारी पी सी गोस्वामी,छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
