April 19, 2026

अनिल अंबानी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई स्थित 3716 करोड़ का आलीशान घर किया कुर्क


मुंबई । अनिल अंबानी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान घर ‘अबोडÓ को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है।
अंबानी का यह बंगला मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है और इसकी गिनती भारत के महंगे आवासीय परिसरों में होती है। 66 मीटर ऊंची इस इमारत में 17 मंजिलें हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य लगभग 3716.83 करोड़ रुपये आंका गया है।
यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (क्रष्टह्ररू) से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले के तहत की गई है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (क्करूरु्र) के अंतर्गत अस्थायी आदेश जारी कर इस मल्टी-स्टोरी इमारत को अटैच किया है। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी के जरिए बैंकों के साथ धोखाधड़ी की गई और धन का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया। ताजा आदेश के बाद, इस मामले में अब तक कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 15,700 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
66 वर्षीय अनिल अंबानी को जल्द ही जांच एजेंसी के समक्ष फिर से पेश होना पड़ सकता है। इससे पहले अगस्त 2025 में भी वे ईडी के सामने पेश हुए थे, जहां क्करूरु्र के तहत उनका विस्तृत बयान दर्ज किया गया था।
रिलायंस कम्युनिकेशंस लंबे समय से कर्ज संकट और अदालती कार्रवाइयों का सामना कर रही है। एक समय देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल रहे अनिल अंबानी के लिए अपने आवास की कुर्की व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है।