March 9, 2026

डीएम के जनता दरबार में शिकायत लेकर 15 फरियादी पहुंचे


बागेश्वर । जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 15 शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान होने पर जानकारी फरियादी को भी दें। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही समाचार पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं को भी संज्ञान में लेते हुए उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना तैयार करते समय जनप्रतिनिधियों से संवाद कर सुझाव भी शामिल किए जाएं। प्रशासन का कार्य केवल आपदा के बाद प्रतिक्रिया देना नहीं, बल्कि पहले से तैयार रहना भी है। घिरौली स्थित कांडा पंपिंग पेयजल योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। योजना के अंतर्गत 89 गांवों को जोड़ने के लक्ष्य के तहत प्रतिदिन कम से कम पांच गांवों में जल आपूर्ति सुचारू की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed