May 6, 2026

611वें दिन भी जारी रहा हरित अभियान, डीडीहाट में पौधारोपण के साथ बाल रोग विशेषज्ञ का स्वागत


डीडीहाट (पिथौरागढ़):
उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं डीडीहाट से विधानसभा प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी द्वारा संचालित अनूठा पौधारोपण अभियान रविवार को 611वें दिन भी निरंतर जारी रहा। इस क्रम में डीडीहाट अस्पताल में नवनियुक्त बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के. एस. महर का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर महर ने पर्यटक आवास गृह, डीडीहाट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर दिनेश गुरुरानी ने कहा कि डॉक्टर महर को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लंबा अनुभव प्राप्त है और उनके आने से क्षेत्रीय जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि उनका पौधारोपण अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसे जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।
वहीं, डॉक्टर के. एस. महर ने कहा कि वह पूर्ण मनोयोग एवं समर्पण के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने ही क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है और वे जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।
कार्यक्रम में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, बलवंत सिंह एवं हर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।