Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

ईद-उल-फितर अकीदत और उत्साह के साथ मनाई


रुड़की । ईद-उल-फितर का त्योहार कलियर और आसपास के देहात क्षेत्रों में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र की ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन-शांति, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। बच्चों में ईदी पाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। माह-ए-रमजान के पूरा होने के बाद ईद का त्योहार पूरे देश और प्रदेश में खुशी और मोहब्बत के साथ मनाया गया। शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ही लोगों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी थीं। शनिवार को दरगाह साबिर पाक की साबरी जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, उमर मस्जिद समेत क्षेत्र की अन्य मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई।

Advertisement