Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत, सात घायल

रुद्रप्रयाग,  ( आखरीआंख )  रुद्रप्रयाग-खेड़ीखाल मोटरमार्ग पर बुधवार सुबह एक मैक्स वाहन सवारियां भरकर रुद्रप्रयाग के लिये निकला था। वाहन में चालक सहित 11 लोग सवार थे। इस दौरान खेड़ीखाल में ही वाहन अनियंत्रित होकर लगभग ढेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन ऊपरी मोटरमार्ग से गिरकर पहाड़ी से छिटकते हुये तीसरे मोटरमार्ग में जाकर रूका। इस बीच वाहन में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृतक घोषित किया।
वाहन चालक सहित अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिये रेफर किया गया। जहां वाहन चालक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में ही चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के साथ ही आपदा की टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा। सीएमओ डाॅ एसके झां ने बताया कि दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति ने जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और वाहन चालक ने बेस चिकित्सालय श्रीनगर पहुंचने के बाद दम तोड़ा है। तीन घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इधर, उपजिलाधिकारी देवानंद ने बताया कि वाहन दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी तक यही स्पष्ट हो रहा है कि वाहन चालक वाहन को बैक कर रहा था। मौसम भी खराब हो रहा था और रोड़ की स्थिति बेहद खराब है।
मृतकों में अनिल सिंह (31) पुत्र बलवंत सिंह ग्राम खेड़ी, अंकित (15) पुत्र ताजबर सिंह ग्राम घंड़ियाल्का, भागवत सिंह (55) ग्राम ग्वेफड़, जगदीश सिंह (40) पुत्र शम्भू सिंह ग्राम ग्वेफड़ घंड़ियाल्का वाहन चालक शामिल हैं। घायलों में अजय सिंह (21) पुत्र राकेश सिंह ग्राम घंड़ियाल्का, विनोद सिंह (36) पुत्र सलोप सिंह ग्राम घंड़ियाल्का, जय सिंह (42) पुत्र आलम सिंह निवासी क्यार्की, देवेन्द्र सिंह (35) पुत्र उमेद सिंह ग्राम खेड़ी, दीवान सिंह (70) पुत्र मोलाराम ग्राम क्यार्की, शिवानी (16) पुत्री ताजबर सिंह ग्राम घंडियाल्का, हीमा देवी (30) पत्नी देवेन्द्र सिंह ग्राम खेड़ी शामिल हैं।

You may have missed

Advertisement