June 17, 2026

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को होगा जारी


हल्द्वानी ।  उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में शनिवार की सुबह 10 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी। दो लाख 15 हजार 252 छात्र-छात्राएं livehindustan.com में भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। शुक्रवार को शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की पूरी तैयारियां हो गईं हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और बोर्ड सभापति डॉ. मुकुल सती बुकलेट जारी करेंगे। इस दौरान वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा द्वितीय के परिणाम की घोषणा भी होगी। हाईस्कूल में एक लाख 12 हजार 266 और इंटरमीडिएट में एक लाख दो हजार 986 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। सभी स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए जाएंगे। इससे छात्र अपने स्कूल में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर भी परिणाम 10 बजे ही अपलोड कर दिए जाएंगे।