April 26, 2026

2026:जानिए कौन बने10वीं और 12वीं के टॉपर्स

देहरादून । Uttarakhand Board 10th and 12th Result: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। 10वीं में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल 500 में से 491 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं। जबकि 12वीं में दो स्टूडेंट्स- बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप परीक्षा को टॉप किया है और दोनों ने 490-490 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों कक्षा के छात्र-छात्राएं
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इस साल दसवीं का पास प्रतिशत 92.10 रहा है जबकि बारहवीं कक्षा का पास प्रतिशत 85.11 रहा है।