Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

प्रदेश में डेमोग्राफी चेंज हुई तो आयोग गठित करे सरकार: गोदियाल


रुद्रपुर । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को सितारगंज में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि मुख्यमंत्री के कथनानुसार प्रदेश की डेमेाग्राफी चेंज हो रही है तो इसके जिम्मेदार का पता लगाने के लिए आयोग का गठन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की झूठ परोसने की कला को समझ चुकी है। अब जवाब देने के लिए तैयार है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का सितारगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। करन गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता, बीएलए सम्मलेन में गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस वसुधैव कुटुम्बकम पर चलती है। लेकिन झूठ पर चलने वाली भाजपा के एक झूठ में वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार नहीं आई। कार्यकर्ता को झूठ का पर्दाफाश करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि सीएम को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, युवाओं की समस्या, किसान, मजदूरों समेत पलायन आदि विषय पर चर्चा करनी चाहिए और समाधान निकालना चाहिये, लेकिन सीएम डेमोग्राफी चेंज की बात करते हैं। कुमाऊं में 55 शराब की नई दुकानें खोलीं। खनन का काम दक्षिण भारत की कंपनी को दिया। राज्य के युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं। राज्य में अंडर टेबल काम हो रहे हैं। काशीपुर के किसान को आत्महत्या करनी पड़ी। अंकिता बहिन को न्याय नहीं मिला। तानाशाही और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को बदलने के लिए बीएलए को एसआईआर में वोट काटने और जोड़ने पर नजर रखने की नसीहत दी। कहा कि बूथ जीतकर सीट जितानी होंगी। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सरकार से मांग की कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 70 सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। यहां नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत राणा, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, हरपाल सिंह, करन जंग, नारायण बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, रामनगीना प्रसाद, हरीश दुबे, बिपिन खोलिया, बलवंत बोरा, मुगनी अहमद, सुमित्तर भुल्लर, गुरसेवक सिंह मोहार, आजम मलिक, शाकिर अली बब्बू, नरेंद्र आर्या, रेखा सोनकर, त्रिनाथ विश्वास मौजूद रहे।
बोले, बंगाली समाज को लेकर मैंने कोई बयान नहीं दिया:    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि फर्जी बयान को उनका बताकर बंगाली समाज को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया। उन्होंने झूठ पर विश्वास न करने और वक्तव्य को साबित करने की चुनौती दी। कहा कि बंगाली समाज पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। बंगाली समाज को कांग्रेस ने शक्तिफार्म में बसाया, लेकिन भाजपा सरकार उनको

उजाड़ने में जुटी है। पट्टे निरस्त किए जा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस बंगाली समेत समाज के हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। कहा कि भाजपा उद्वेलित है, इसीलिए मुख्य चौक पर उसके कार्यकर्ता विरोध के लिए जुटे हैं।
कार्यकर्ताओं को नसीहत दे गए प्रदेश अध्यक्ष:    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बातों-बातों में कार्यकर्ताओं को नसीहत दे गए। कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाते हुए उदाहरण सहित पार्टी को नुकसान से रोकने के लिए एक-दूसरे के लिए स्थान देने की बात कही। बता दें कि पूर्व विधायक नारायण पाल के कांग्रेस में शामिल होने से भ्रांतिया फैली हैं। पहले से प्रमुख दावेदार नवतेज पाल सिंह, करन जंग, उत्तम आचार्य, हरपाल सिंह आदि रहे हैं। इधर, प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने साफ किया कि अभी टिकट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। पार्टी हाईकमान जीतने वाले को प्रत्याशी बनाएगा, सभी एकजुटता से चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement