Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

गर्मी में आंखों की देखभाल जरूरी, लापरवाही से बढ़ सकता है संक्रमण : डॉ मपवाल


अल्मोड़ा ।  गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल और बढ़ते तापमान के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन मपवाल ने लोगों को इस मौसम में आंखों की विशेष देखभाल करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि गर्मियों में आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और सूखापन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। धूल-मिट्टी और प्रदूषण के संपर्क में आने से एलर्जी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसे में आंखों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। डॉ. मपवाल ने सलाह दी कि तेज धूप में बाहर निकलते समय धूप के चश्मे का उपयोग करें और आंखों को सीधे सूर्य की किरणों से बचाएं। आंखों को बार-बार गंदे हाथों से छूने से बचें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने यह भी बताया कि आंखों की ठंडक के लिए बर्फ को साफ और मुलायम कपड़े में लपेटकर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक सिकाई करें, जिससे आंखों को राहत मिलती है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के साथ आंखों की नमी भी बनी रहती है। डॉ. मपवाल ने कहा कि लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है, जिससे सूखापन और थकान बढ़ सकती है, इसलिए बीच-बीच में आंखों को आराम देना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि यदि आंखों में लगातार जलन, दर्द या धुंधलापन बना रहे तो स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

Advertisement