बड़ी खबर : बागेश्वर पुलिस ने 172 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कल दिनाँक 28/02/2019 को श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा दौराने वाहन चेकिंग अभियुक्त जीवन चंद्र धौनी पुत्र प्रकाश चंद्र धौनी निवासी ग्राम बिलौना थाना व जिला बागेश्वर उम्र 32 वर्ष को मय गाड़ी ऐसर (केन्टर) no- UK01 CA 1049 के 172 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमें से 122 पेटी mcdowells no.1 celebration select xxx rum तथा 50 पेटी Reneo xxx Rum थी। जिसके आधार पर थाना हाज़ा पर मुकदमा अपराध संख्या 36/19 धारा 60(2)/64B/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में .निरीक्षक श्री तिलक राम वर्म .म0उ0नि0 सुरभि राणा कानि0 ना0पु0 अशोक पवार कानि0 ना0पु0 प्रकाश टम्टा कानि0 ना0पु0 विजय सिंह. कानि0 ना0पु0 नरेंद्र गोस्वामी आदि शामिल रहे।
