June 7, 2026

घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा होने से महिलाएं परेशान


हरिद्वार । घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। रविवार से नई दरें लागू हो गईं। बढ़ी कीमतों से आम परिवारों और महिलाओं की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ा दिए हैं। इसके बाद हरिद्वार शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर 932 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 961 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। इस साल दूसरी बार कीमत बढ़ने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। रविवार को धर्मनगरी में घरेलू गैस सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई। बता दें कि साल 2024 घरेलू गैस सिलेंडर के दाम सरकार ने घटाए थे। तब सिलेंडर के दाम 822 रुपये हो गए। साल 2025 में सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाएं गए है। तब सिलेंडर 872 का मिल रहा था। 2025 के बाद 2026 में दो दफा सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है। दो दफा में सरकार ने कुल 89 रुपयों की बढ़ोतरी करी है। वहीं गैस सिलेंडर के बढ़े दामों में महिलाओं की परेशानी बढ़ी है। दामों में बढ़ोतरी के बाद महिलाओं को अपना घरेलू बजट दोबारा बनाना पड़ रहा है। गृहणी पूजा चौहान, गीता देवी, वंदना गुप्ता, सारिका, आएशा परवीन, शमा परवीन का कहना है कि पहले से लोग महंगाई के बोझ तले दबे हुए है। सभी राशन का समान महंगा मिल रहा है। सरकार से सिलेंडर के दाम बढ़ा कर मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ने का काम किया है। सरकार को गैर जरूरी चीजों के दाम बढ़ाने चाहिए। रसोई से जुड़े समान के दाम घटा कर महिलाओं को राहत देनी चाहिए।