Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

बिग ब्रेकिंग : कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल बच्ची ने दम तोड़ा

हल्द्वानी,  ( आखरीआंख ) कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची ने एसटीएच में दम तोड़ दिया है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बच्ची को एसटीएच में भर्ती कराया गया था।
रानीखेत के विकासखंड के मल्लाविशुवा निवासी राजेंद्र प्रसाद आर्य की पत्नी अपने बड़े बेटे को लेने के लिए स्कूल को निकली थी। इस दौरान उसकी तीन वर्षीय बेटी ललिता भी मां के साथ चली गई थी। प्राइमरी स्कूल गनियाद्योली के पास आठ-दस आवारा कुत्ते बच्ची पर झपट पड़े थे। कुत्तों ने उसकी गर्दन में गहरे घाव कर दिए थे और हाथ-पांव खींचने से उसकी बॉडी में जहर फैल गया था। आनन-फानन में परिवार ने उसको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्ची के चाचा कैलाश ने बताया कि बच्ची ने दम तोड़ दिया। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उसकी हालत पहले से गंभीर थी। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका। नगर में पिछले दो महीनों से कुत्तों और बंदरों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। आंकड़ों के मुताबिक अस्पताल में एंटी रैबीज के टीके लगवाने आने वालों की संख्या दिनोदिन बढ़ रही है।
Advertisement