Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

प्रशिक्षित शिक्षामित्र महासंघ ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

देहरादून, ( आखरीआंख )  अपनी एक सूत्रीय नियुक्ति की मांग को लेकर प्रशिक्षित शिक्षा मित्र महासंघ ने धरना जारी रखते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
उन्हांेने कहा कि लगातार संघर्ष करने के बाद शिक्षा मित्रों को एक साल बीतने के बाद भी सहायक अध्यापक बेसिक के पदों पर नियुक्ति नहीं मिली है। उनके हितों के लिए किसी भी प्रकार की कोई नीति तैयार नहीं की जा रही है। एक ओर कई शिक्षा मित्रों को नियुक्ति प्रदान कर दी गई है और उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ ही अध्यापकों को नियुक्ति दी गई है और दो सौ शिक्षा मित्रों को मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनकी नियुक्ति नहीं की गई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज किया जायेगा और इसके लिए रणनीति तैयार की जायेगी। इस अवसर पर अनेक शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
Advertisement