Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बाहर से महंगी दवा लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : प्रकाश पंत

देहरादून,  वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि बाहर से महंगी दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे सरकार का मरीजों को सस्ता और सुलभ इलाज का संकल्प पूरा हो पाएगा।
 सरकार के आदेश के विपरीत यदि डॉक्टर बाहरी मेडिकल स्टोर से दवा लिख रहे हैं, तो यह गंभीर मामला है। ऐसे डॉक्टरों को चिह्न्ति कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वित्त मंत्री प्रकाश पंत से लोगों ने डॉक्टरों पर बाहर से महंगी दवा लिखने के आरोप लगाए। मंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सभी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। ऐसे में यदि डॉक्टर बाहर की दवा लिख रहे हैं, तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से कहा कि इस तरह की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। साथ ही मंत्री ने कहा कि डॉक्टर बाहर की दवा न लिखें, इस आदेश का कड़ाई से पालन कराएं। ताकि आम लोगों को सस्ता और सुलभ इलाज मिल सकें।

You may have missed

Advertisement