चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन चालकों को अभी तक नहीं मिला भुगतान
बागेश्वर । बागेश्वर में पहाड़ के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से चलाए जा रहे ‘मुद्दे की बात, जनसंवाद’ कार्यक्रम के तहत भराड़ी टैक्सी स्टैंड में जनसंवाद किया गया। इसमें टैक्सी चालकों की पीड़ा देखने को मिली। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों का आज तक भुगतान नहीं हो पाया है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है। यूकेडी प्रदेश कोषाध्यक्ष वरुण चंदोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों ने बताया कि भराड़ी टैक्सी स्टैंड में टैक्सी स्टैंड की उचित व्यवस्था नहीं है।सड़क पर ही टैक्सियों का संचालन होने से चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
