September 13, 2026

बिजली घर पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी


रुड़की ।  भाकियू टिकैत गुट से जुड़े किसानों का विजिलेंस की छापेमारी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बिजली घर पर धरना जारी रहा। किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर कहा कि समस्या का समाधान होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर सभा में यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं और आपत्तियों को नजरअंदाज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर मिलना चाहिए। साथ ही स्मार्ट मीटर को लेकर किसानों के बीच जो सवाल और आशंकाएं हैं, उनका भी विभाग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।