काफलीगैर महाविद्यालय के शासनादेश की मांग, धरना जारी
बागेश्वर । काफलीगैर महाविद्यालय का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि कई बार मांग के बाद भी शासनादेश जारी नहीं हो रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। यहां के छात्र-छात्राओ को स्नातक की पढ़ाई के लिए 40 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इसमें उनका समय व धन बर्बाद हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराज सिंह ने की। संरक्षक ठाकुर सिंह रौतेला ने संचालन किया। देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति के निदेशक गोपाल सिंह चम्याल, हास्य कलाकार आनंद बल्लभ भट्ट ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
इस मौके पर रोहित गोस्वामी, सचिन रौतेला, शेर सिंह नगरकोटी, दिनेश रौतेला, जगदीश लोहनी, सुंदरर रौतेला, ललित नगरकोटी, कमल राणा, पूर्व प्रधान सुदर्शन रौतेला, भुवन पेन्टर, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।
