March 10, 2026

एक माह की अभिनय और रंगमच प्रशिक्षण कार्यशाला 8 मार्च से 

देहरादून, ( आखरीआंख )  उत्तराखण्ड में कई वर्षों बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एनएसडी द्वारा अभिनय और रंगमच के विविध पहलुओं पर प्रशिक्षण देने के लिए 1 माह की कार्यशाला 8 मार्च से 8 अप्रैल तक जीएमएस रोड स्थित ओलंपस स्कूल में आयोजित की जाएगी।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्रीश डोभाल ने कहा कि फरवरी में शुरू होने वाली इस कार्यशाला को पुलवामा में हुए शहीदों के सम्मान में कुछ दिनो के लिए पीछे किया गया था। एनएसडी से प्रशिक्षित कुछ प्रसिद्व फिल्मी हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार एनएसडी की गहन प्रशिक्षण कार्यशाला में नए लिखे ऐतिहासिक नाटक को प्रशिक्षुओं के साथ तैयार किया जाएगा, जिसे देहरादून के अतिरिक्त देश के 15 प्रमुख शहरों में प्रदर्शित करने की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होने कहा कि कार्यशाला में चयन हेतु आॅंडिशन 7 मार्च को ओलिंपसहाई स्कूल मे दोपहर 1ः00 बजे से होगा जिसमे उत्तराखण्ड के युवाओ को प्राथमिकता दी जायेगी। इस अवसर पर श्रीश डोभाल, अनुराग वर्मा, संजय बडोनी, कुणाल शमशेरमल्ला, वीरेंन्द्र उनियाल, सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।