इकबालपुर मिल चालू नहीं होने और किसानों के बकाये का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई
रुड़की । भाकियू टोडा गुट ने बैठक में इकबालपुर मिल चालू नहीं होने और किसानों के बकाये का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य घषित करने और ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त करने का वादा भी पूरा नहीं किया। मलकपुर चुंगी कार्यालय पर आयोजित बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि सरकार ने इकबालपुर शुगर मिल की नीलामी कराकर दो सप्ताह के भीतर संचालन शुरू कराने और किसानों का बकाया भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
