June 19, 2026

नेपाल से सटी राज्य की सीमाओं पर चैकसी बढे़गीः अशोक कुमार

देहरादून ( आखरीआंख )  डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने नेपाल से सटी राज्य की सीमाओं पर चैकसी बढ़ाने और इसके लिए एसएसबी से समन्वय बनाने के निर्देश पुलिस अफसरों को दिए। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने टिहरी डैम और चारधाम सहित महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैठक में डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार, एडीजी वी विनय कुमार, आईजी दीपम सेठ, संजय गुंज्याल, एपी अंशुमान, जीएस मर्तोलिया, अजय रौतेला और पुष्पक ज्योति मौजूद रहे। डीजी अशोक कुमार ने बताया कि युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए सभी स्कूल कालेजों में एक एक ड्रग विजिलेंट आफिसर नियुक्त करने की योजना है। इसके लिए सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समीक्षा करें कि कहां- कहां ये आफिसर तैनात हो गए हैं और कहां नहीं। जल्द इनकी तैनाती करवाई जाए और इनके कामों की भी समीक्षा की जाए। इसके अलावा पोक्सो और रेप केसों की विवेचना दो माह में खत्म करने और एंटी ड्रग्स फोर्स के कामों की मासिक समीक्षा के भी निर्देश दिए।

You may have missed