हरक सिंह रावत पर आरोप राजनीतिक षड्यंत्र: नेगी
देहरादून। रिटायर्ड कैप्टन ताजबीर नेगी ने अंकिता प्रकरण में न्याय नहीं मिलने और अग्निवीर योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने जेनी प्रकरण में भी क्लीन चिट के बाद भी हरक सिंह रावत पर आरोप लगाने को राजनीतिक साजिश करार दिया। कहा कि षड्यंत्र के तहत हरक सिंह रावत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में रिटायर्ड कैप्टन ताजबीर नेगी ने कहा कि सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस राजनीतिक षड्यंत्र का वह पुरजोर विरोध करते हैं।इसके विरोध में पैदल यात्रा निकालनी पड़े तो निकाली जाएगी। उन्होंने निजी कार से जेनी के दून पहुंचने और जेनी के आरोपों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी केंद्र सरकार को घेरा।
