Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अब तहसीलों में लगेगें इन्वर्टर व सीसीटीवी कैमरे डीएम ने दिए निर्देश

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जिला र्इ गवर्नेंस सोसार्इटी की बैठक संपन्न हुर्इ। जिसमें तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि तहसील स्तर पर जो भी प्रमाण पत्र जारी किये जाते है उन्हें निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत निर्गत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से यह भी कहा कि यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या एवं उपकरण की मांग है तो वह अपने समस्या एवं मांग से अवगत करा सकते है ताकि उन मांगों एवं समस्याओं को पूरा किया जा सके।
बैठक में उपस्थित उप जिलाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि तहसील स्तर से जो भी प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु आवेदन किये जाते है उन्हें निर्धारित समय के अन्तर्गत निर्गत किये जा रहे है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रशन्सा व्यक्त की। उप जिलाधिकारियों ने बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कभी-कभी विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण कार्य प्रभावित हो जाता है। अत: यदि तहसीलों में इन्वेटर उपलब्ध कराये जाय तो विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी इन्वेटर के द्वारा कार्य संपादित किया जा सकेगा। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित उप जिलाधिकारियों के मॉग के अनुरूप नियमानुसार इन्वेटर एवं अन्य उपकरण उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराये जाय। जिससे तहसील स्तर पर किये जाने वाले कार्यों में न केवल दक्षता बढेगी बल्कि पार्दशिता एवं जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें सभी तहसीलों को आदर्श तहसील बनाना है जिसमें आम जनता के जो भी प्रमाण पत्र तहसील स्तर से निर्गत किये जाते है वे समय से निर्गत हो सके।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील कपकोट के लिए वी.सी.रूम के निर्माण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कपकोट आपदा के दृष्टि से अतिसंवेदनसील है इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्र में संचार व्यवस्था भी बाधित रहती है इसलिए यह आवश्यक है कि कपकोट तहसील में वीसी रूम का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाय ताकि विभिन्न परिस्थितियों में कपकोट तहसील से वी.सी. के माध्यम से भी सम्पर्क स्थापित किया जा सके।
बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी गरूड़ एवं उप जिलाधिकारी काण्डा के द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तहसील परिसर में सी0सी0टीवी कैमरे की आवश्यकता है ताकि तहसील स्तर की विभिन्न गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील प्रशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है जो अत्यधिक संवेदनशील है। अत: सुरक्षात्मक एवं अन्य दृष्टिकोण से भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने उचित होंगे। उन्होंने प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित उप जिलाधिकारियों के मॉग के अनुरूप नियमानुसार सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
र्इ डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में स्थापित सभी सी.एस.सी केन्द्रों में जो भी प्रमाण पत्र बनाये जाने है वह समय से निर्गत किये जा रहे है प्रमाण पत्र बनाने में कही कोर्इ समस्या नही आ रही है।
बैठक में अपरजिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, गरूड जयवर्धन शर्मा, काण्डा योगेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जे.सी.मण्डल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा सहित संबन्धित अधिकारी मौजूद थें।

Advertisement