September 19, 2024

उत्तराखंड में सिटीजन पोर्टल मोबाइल ऐप सुविधा शुरू

देहरादून ( आखरीआंख )  पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार द्वारा देवभूमि उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप का रिव्यू किया गया, जिसमें वी विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, दीपस सेठ, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, संचार, रिधिम अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसटीएफ सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
        अशोक कुमार ने बताया कि गृह मन्त्रलय भारत सरकार द्वारा सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट का शुभारम्भ वर्ष 2013 मे हुआ। सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत 9 नवम्बर, 2016 को नागरिकों के लिये सिटीजन पोर्टल सेवा का शुभारम्भ किया गया था। प्रारम्भ में इसमें शिकायत पंजीकरण, प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रति प्राप्त करना सर्च स्टेटस 3 सेवाएं प्रदान की गयी थी। वर्तमान में उपरोत्तफ 3 सेवाओं का विस्तार करते हुये 13 अन्य सेवाओं को सिटीजन पोर्टल में जोड़ा गया है। नागरिकों को अब अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिये थानेध्चैकी पर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। नागरिक अपने द्वारा की गयी शिकायत पर की गयी कार्यवाही की किसी भी समय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह मोबाईल एप सीधे ही  उत्तराखण्ड सिटीजन पोर्टल से लिंक है, जो गूगल प्ले स्टोर पर देवभूमि उत्तराखण्ड पुलिस  नाम से उपलब्ध है और फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। अभी तक इस एप्प को 1972 यूजर्स द्वारा डाऊनलोड किया जा चुका है। पूर्व में प्रचलित उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप  भी इसी में मर्ज कर दी गयी है।