Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

टीम हाईलेंडर एक्सक्लूसिव वेबसाइट लांच की

देहरादून,   ( आखरीआंख ) टीम हाईलेंडर द्वारा उत्तराखण्ड सिनेमा, संगीत एवं कला जगत में होने वाली गतिविधियों से सम्बंधित जानकारी एवं उसके प्रचार-प्रसार हेतु एक्सक्लूसिव वेबसाइट को लांच किया है जिसमें सिने एवं संस्कृति प्रेमी उत्तराखंड सिनेमा एवं संगीत जगत में होने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में इस वेबसाइट को लान्च किया गया।
 कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चन्द्रकांत नेगी ने कहा कि इस वेबासाइट के माध्यम से कला एवं संगीत प्रेमी गढवाली कुमाउनी एवं जौनसारी गीतों को सुन सकते है वहीं संगीत विडियों, फिल्मं विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सूचना, गोष्ठी एवं कलाकारों के इंटरव्यू के विडियो भी इस वेसाइट पर उपलब्ध होगे। सभी विडियों यूटूब से लिंक होंगे तथा जब भी दर्शक कोई भी विडियों देखने के लिए इनविडियों को क्लिक करेगा वो सीधा कलाकार के चैनल से लिंक होगा तथा उनको सीधे तौर पर व्यू और लाइक मिलेंगे और उनके चैनल का भी प्रचार-प्रसार होगा। इस अवसर मुख्य प्रवक्ता चन्द्रकांत नेगी, विपिन पंवार, प्रदीप बेलवाल, ओपी डिमरी, दिनेश नेगी, मनोज, एवं मनोज रावत आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement