Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

डीएम ने कांडा स्वास्थ्य केंद को लैब हेतु जारी की 10 लाख 84 हजार की रकम

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  स्वास्थ जैसी महत्वपूर्ण सेवायें की गम्भीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र काण्डा में पैथोलॉजी लैब एवं अन्य उपकरणों की खरीद हेतु जिलाधिकारी के अनटार्इड फंड से 10 लाख 84 हजार की धनराशि स्वीकृत करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर को निर्गत की है। उल्लेखनीय है कि चिकित्सालय में उपकरणों के अभाव में मरीजों का उचित उपचार न हो पाने के कारण मरीजों को जिला मुख्यालय बागेश्वर में आना पड़ता था। मरीजों की उक्त समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा स्वयं पहल करते हुए उक्त धनराशि निर्गत की गयी है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त धनराशि से उपकरण आदि की खरीद नियमानुसार एवं पूर्ण पारदर्शिता रखते हुए की जाय। जिसमें बीनोकूलर माइक्रोस्केप, बायोकैमेस्ट्री एनालार्इजर, हिमोसीटो मीटर, हिमोग्लोबिना मीटर, डीएलसी सैल काउंटर आदि क्रय किये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने काण्डा क्षेत्रवासियों की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र काण्डा में उचित व्यवस्थायें उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये थे जिसके अनुरूप उक्त धनराशि उपलब्ध करायी गयी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी इस धनराशि के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्थ कि उनके द्वारा निर्गत करायी गयी धनराशि को नियमानुसार एवं पारदश्र्ाी तरीके से ही उपयोग की जायेगी ताकि समाज के अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ सुविधायें पहुॅचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा किये गये इन प्रयासों को वास्तविक धरातल पर उतारा जा सके।

Advertisement