March 6, 2026

राहुल गांघी की रैली की सभी तैयारियां पूर्ण

हरिद्वार ( आखरीआंख )  महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा एक बैठक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जैन के कार्यालय शिवालिक हाउस कनखल पर आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रुप से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 मार्च  को देहरादून के परेड ग्राउंड में हो रही गर्जना रैली के लिए बैठक बुलाई गई।
बैठक में पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि महानगर हरिद्वार से लगभग 20 बड़ी बसे तथा सौ से भी ज्यादा चैपाहिया वाहन जाएंगे। यदि और भी जरूरत पड़ी तो उसका भी इंतजाम किया जाएगा।रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी जी तोड़ मेहनत कर सफल बनायें।जिससे विरोधियों को करारा जबाब मिल सके।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं से रैली में जाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। सभी बसें मांग रहे हैं जितना भी संभव हो सकता है उतनी व्यवस्था की जा रही है । मनोज जैन बसों में खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। कमेटी ने उनका भी धन्यवाद किया। पूर्व विधायक अमरीश कुमार की तरफ से 20 बसों की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र से की गई है। वहां से भी बसों के अतिरिक्त मेटाडोर की भी व्यवस्था हो रही है यदि जरूरत पड़ी तो और भी बढ़ा दी जाएगी। बैठक में हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी,मनोज जैन,विकास चैधरी,मुरली मनोहर,ओ.पी.चैहान,हाजी रफी खान, चैधरी बलजीत सिंह,अनिल भास्कर,पूनम भगत,बलराम राठौर,उदयवीर सिंह चैहान,किरणपाल वाल्मीकि,अशोक शर्मा,रवि बहादुर, कैलाश भट्ट पार्षद, यशवंत सैनी,शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, गुलबीर सिंह,रवि कश्यप,दीपाली त्यागी,नीलम शर्मा के अतिरिक्त लक्ष्मण सिंह पुंडीर,बहादुर सिंह पंवार,जेपी पांडे,दिनेश पुंडीर सहित  सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।