Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

सभी पाँच सीटों पर नोटा भी हो सकता है अभियान का उम्मीदवार: रणनीति का पूर्ण खुलासा जल्द आएगा सामने|

 

देहरादून  ( आखरीआंख )   आज गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान द्वारा जारी धरना *176 वे दिन* में प्रवेश कर गया| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने आम चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में के लोगों को अपने सांसद प्रतिनिधि चुनने का बेहतरीन मौका एक बार पुनः मिलने जा रहा है, जिसका हर प्रकार से सदुपयोग किया जाना चाहिए| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने कहा है कि लोकतंत्र के पर्व में आवाम को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए ; और अपनी मांगों को देश की सर्वोच्च संस्था के समक्ष पहुंचाने के लिए बुद्दिमता से कार्य करना चाहिए| गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के रणनीतिकार भी आम चुनाव के लिए रणनीति बनाने में लग गए हैं| आम चुनाव 2019 को देखते हुए गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के रणनीतिकार इस बात पर चर्चा बना रहे हैं कि वर्तमान चुनाव में किस रूप में बेहतर तरीके से स्थाई गैरसैंण राजधानी मुद्दे को प्राथमिक मुद्दा बनाया जाए| अपनी सोशल मीडिया साइटों के जरिए गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के रणनीतिकार इस बात पर सुझाव मांग रहे हैं कि क्या नोटा को सभी 05 संसदीय क्षेत्रों में उम्मीदवार के रूप में अपनाया जाए अथवा आंशिक रूप में कहीं पर नोटा, तो कहीं पर गैरसैण के पक्षधर प्रत्याशियों को समर्थन प्रदान किया जाए| इस विषय पर आने वाले दिनों में गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए ठोस रणनीति लेकर आने के प्रति प्रतिबद्ध है| आज धरना पर उपस्थित रहने वालों में देवाल के पूर्व प्रमुख मोहन राम आर्य, विजय सिंह रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मातबर सिंह पंवार, किशन सिंह रावत, सचिन बहुगुणा, राकेश चंद्र सती, जीएस जंगपांगी, रविंद्र प्रधान, सोहन सिंह रावत, मनोज कुमार बडोला, अनिल शाह, जीतमणी पैन्यूली, मोहन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, अखिलेश व्यास, सुभाष रतूड़ी, कृष्णकांत कुनियाल, अंकित कुकरेती, संजय मल्ल, नमन चंदोला, जयकृत सिंह नेगी, सुरेन्द्र खमेरी, हरीश रावत, केके भंडारी, गिरीश रावत, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मनोज ध्यानी, चंद्रभानु भट्ट, सूबेदार (रिटा0) भोपाल सिंह बिष्ट, किशन सिं, एसपी बहुगुणा, एपी जुयाल, यशवीर आर्य, सुरेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह भंडारी आदि थे|

Advertisement