Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहाः प्रीतम

देहरादून ( आखरीआंख ) उत्तराखण्ड प्रदेश अल्पसंख्यक कांगे्रस विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली की अध्यक्षता मंे प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के 16 मार्च को होने वाली परिवर्तन रैली को सफल बनाये जाने हेतु तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की आलोचना करते हुआ कहा कि आज देश जिन हालातों से गुजर रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है और केन्द्र की मोदी सरकार सत्ता में बने रहने के लिए देश की जनता को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाॅच वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता से जो वादे किये थे वह खोखले साबित हुए है और कोई भी वादा पूरा नहीं किया अब सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 70 सालों में किसी भी सरकार ने देश के सिद्वान्त के खिलाफ समझौता नही किया परन्तु आज केन्द्र में बैठी सरकार उसके उलट देश के शहिदों के नाम पर राजनीति कर अपनी विफलताओें को छुपाने के लिए शहीदों को हत्यार बना रही है जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और उनके साहस और शौर्य को पूरा देश सलाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस सदैव सर्व धर्म संभाव की बात करती है ताकि देश में अमन, चैन और भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। प्रीतम सिंह ने प्रदेश के नव जवानों, महिलाओं एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि केन्द्र में बैैठी झूठी सरकार के कारनामों का पर्दाफास करें और कांग्रेस का साथ दें। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार मेें न जवान सुरक्षित है और न किसान सुरक्षित है। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ताहिर अली ने 16 मार्च 2019 को राहुल गांधी को सुनने के लिए परेड ग्राउण्ड में अधिक से अधिक संख्या में पहॅुचने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी मंत्री याकूब सिद्विकी, परवादून जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, पछुवादून जिलाध्यक्ष जैद रफी अंसारी, अब्बदुल रज्जाक, रहीश फातिमा, इलियास अंसारी, मौहम्मद फारूख, तौसिर अहमद, नईम अंसारी, कादिर हुसैन, रिजवान हुसैन, अकबर अली, इमरान सिद्विकी, सिराज उद्दीन, जसवीर सिंह, गुलाम मुस्तफा, खुशीद मलिक, महताब आलम, महताब कुरैशी, रमेश राज, फकरू उद्दीन आदि उपस्थित थे।
Advertisement