Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

एस.ओ.जी. अल्मोड़ा ने 6 लाख की अवैध रूप से तस्करी करते हुए वन उपज को किया बरामद, 3 व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन सीज

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख )   प्रह्लाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता पूर्वक संपादित कराने तथा वन उपज की तस्करी करने वालो/अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनाँक 17.03.2019 को उ0नि0 मोहन सिंह सोन, उ0नि0 बृजभूषण गुरूरानी एसओजी अल्मोड़ा, उ0नि0 श्याम सिंह बोरा थाना लमगड़ा द्वारा चायखान गेस्ट हाउस के पास ट्रक संख्या- *यूके-04-सीए-0186* चैक किये जाने पर *1- चन्दन सिंह* पुत्र श्री कुशल सिंह निवासी- ग्राम व पोस्ट बेड़चूला, थाना मुक्तेश्वर, नैनीताल, *2- राहुल सिंह सिराड़ी* पुत्र हरीश सिंह सिराड़ी निवासी- ग्राम चितई सिंराड़ अल्मोड़ा *3- पूरन सिंह* पुत्र श्री अमर सिंह निवासी- ग्राम टकुली ढैली, लमगड़ा, *4- चन्दन सिंह नैनवाल*, *5- लोकेश सिंह उर्फ लक्की भाई* के कब्जे से ट्रक में लदा हुआ *69 कट्टे व 01 बोरे में सूखा लीसा, 177 कट्टों/बोरों में गुलिया, 04 घनमीटर चीड़ के छिलके अवैध (कीमत- छः लाख रूपये)* बरामद किया गया। श्री नीरज सिंह भाकुनी प्रभारी एस0ओ0जी0 ने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0- 06/2019 धारा- 26 वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगण बिना कागजात के अवैध रूप से वन सम्पदा की तस्करी करते पकड़े गये, जिसमें से चन्दन सिंह नैनवाल तथा लोकेश सिंह उर्फ लक्की भाई मौके से फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

You may have missed

Advertisement