Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

जनपद पुलिस ने की तैतालीस हज़ार रूपये की 03 पेटी अवैध शराब के साथ 05 युवक गिरफ्तार, 01 वाहन सीज

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख ) लोक सभा चुनाव-2019 को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्षता से सम्पादन एवं आदर्श चुनाव संहिता के पालन कराने एवं चुनाव में मादक पदार्थो का प्रयोग कर गड़बड़ी करने वालों के विरूद्व श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिये गये निर्देश पर दिनाॅक- 18.03.2019 को
*थाना भतरौजखान*—
दिनाॅक- 18.03.2019 को उ0नि0 चन्द्र सिंह, का0 राजेन्द्र सिंह, का0 तारा सिंह, का0 चन्द्रपाल द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र मोहन के पास वाहन संख्या- डीएल-3सी-बीजी-8181 में *1-भूपेन्द्र सिंह* पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी- त्रिलोक पुरी दिल्ली, *2- फरहान* पुत्र श्री आविद गुल निवासी- मटियामहल जामामस्जिद पुरानी दिल्ली *3- इरफान मोहम्मद इसूफ* निवासी- बाजार माटिया महल जामामस्जिद से, 06 बोतल डबल ब्लैक, 04 गलैन डिच, 03 बोतल मंकी सोल्डर व 11 बोतल अन्य अंग्रेजी शराब *कुल- 24 बोतल विदेशी शराब (कीमत- 40,000रूपये)* बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष श्री धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि तीनों युवकों द्वारा विदेशी मदिरा परिवहन करने पर थाना भतरौजखान धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही कर *वाहन को सीज किया* गया है।
*थाना द्वाराहाट*—-
दिनाॅक- 17.03.2019 को थाना द्वाराहाट के उ0नि0 बृजमोहन भट्ट, का0 शैलेन्द्र, का0 मदन द्वारा धरमगाॅव में राम सिंह रावत पुत्र स्व0 गोपाल सिंह रावत- निवासी- ग्राम भौरा द्वाराहाट की चाय की दुकान से *12 बोतल देशी मसालेदार शराब कीमत- 3480 रूपये* बरामद कर थाना द्वाराहाट में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
*थाना सोमेश्वर*—
इसी क्रम में थाना सोमेश्वर में उ0नि0 हरीश प्रसाद ने दिनाॅक- 17.03.2019 को *ललित किशोर आर्या* पुत्र धरम राम निवासी- ग्राम उडियारी, पो0ओ0 हवलबाग को अपनी *चाय की दुकान में शराब परोसने* पर थाना सोमश्वर में धारा-21/60 आबकारी अधिनियम अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।

You may have missed

Advertisement