Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

अल्मोड़े में पांच लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

अल्मोड़ा,  (  आखरीआंख ) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार 18 से 25 मार्च तक प्रत्येक कार्य दिवस में नामाकंन प्रक्रिया सम्पन्न करायी जायेगी। इस सम्बन्ध में आज रिटर्निंग आफिसर अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के समक्ष नामाकंन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कुल 05 लोगो ने नामाकंन पत्र लिए जिसमें बहुजन समाजवादी पाटी के सुन्दर धौनी मण्डलसेरा बागेश्वर, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (डी) द्रोपदी वर्मा बैजनाथ बागेश्वर, परिर्वतन पार्टी की एडवोकेट विमला बाड़ेछीना अल्मोड़ा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदीप टम्टा लोब बागेश्वर एवं आर0पी0आई0 अठावले के महेश चन्द्र आर्य खत्याड़ी अल्मोड़ा शामिल है। रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि आज की नामाकंन प्रक्रिया में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं कराया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग आफिसर सीमा विश्वकर्मा, प्रभारी अधिकारी नामाकंन मनोहर लाल, हरीश रौतेला, गिरीश मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement