Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

गरुड़ में महिला लापता

बागेश्वर गरुड़,  (  आखरीआंख ) राजस्व पुलिस क्षेत्र पिगलों से एक महिला लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, कितु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। लापता महिला के पुत्र ने राजस्व पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है। तहसील के रीठाबमन गांव से एक विधवा महिला सबुली देवी पत्नी स्व. माधो सिंह छह मार्च से घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। राजस्व उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विधवा महिला के पुत्र देवेंद्र सिंह की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।

You may have missed

Advertisement