Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद बागेश्वर में पुलिस एवं अर्धसैनिक बल द्वारा किया फ्लैग मार्च

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2019 को निष्पक्ष संपन्न कराने व सुरक्षा की दृष्टि से आज दिनांक 18-03-2019 को बागेश्वर डिग्री कॉलेज से नगर के मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए स्थानीय पुलिस, पी0ए0सी0 व आइटीबीपी द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया। फ्लेग मार्च के दौरान स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जनता को विश्वास दिलाया गया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से अशांति फैलाने वालों/आर्दश आचार संहिता का उल्लघन करने/होली के दौरान हुडदंग मचाने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उक्त फ्लैग मार्च में श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, श्री अधीश कुमार स0सेनानायक आई0टी0बी0पी0, श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर, श्री भगवान सिंह पांगती रेडियो निरीक्षक, श्री भूपेश पाण्डे प्रभारी यातायात बागेश्वर, श्री बलवंत सिंह प्लाटून कमाण्डर पी0ए0सी0 आदि मौजूद रहे। फ्लेग मार्च अन्य थाना क्षेत्रों में भी आयोजित किया जाएगा।

You may have missed

Advertisement