March 5, 2026

मोदी, त्रिवेंद्र और रानी के खिलाफ मतदान करेगा टिहरी का मतदाताः प्रीतम सिंह

देहरादून,  (. आखरीआंख ) कैंट विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अच्छे दिन का ख्वाब दिखा कर नरेंद्र मोदी ने जनता से धोखा किया। जनता से किये गए तमाम वादे झूठे साबित हुये है।
युवाओ को रोजगार के नाम पर भर्मित किया ।महंगाई के नाम पर जो भाजपा के नेता घरेलू गैस का सिलेंडर जो यू पी ए के जमाने मे चार सौ रुपये का था आज वो ही सिलेंडर एक हजार तक पहुंच गया है ।खाद्य पदार्थो के दाम लगातार बढ़ रहे है । काला धन के नाम पर नीरव मोदी को देश से भगाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया । आतंकवादी घटनाये लगातार बढ़ रही है ।अभी पुलवामा में सी आर पी एफ काफिले पर फिदायीनों द्वारा आतंकवादी हमला जिसमे जवानों को सहादत देनी पड़ी। सैन्य शिविरों पर हमले जारी है । नोटबन्दी से परेशान होकर व्यापारियों द्वारा आत्महत्या तक की गई । राफेल विमान सोदे में अम्बानी को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
राज्य की त्रिवेंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है ।जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली त्रिवेंद्र सरकार एन एच मामले में कोई बड़ी कार्यवाही करने से बच रही है। शराब माफिया खनन माफिया सरकार चलाने का संचालन कर रहे है । सदन में लोकायुक्त नियुक्त करने की बात कह कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मुकर गए। भाजपा से दो बार सांसद चुने जाने के बाद भी महारानी माला राज लक्ष्मी शाह जन हित के कार्य करने में अक्षम रही ।और उनके द्वारा क्षेत्र की जनता की उपेक्षा की।वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रीतम सिंह की स्वच्छ छवि और उनके अनुभव का लाभ मिलेगा । प्रीतम सिंह  एक लोकप्रिय नेता है और क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित है ।उन्होंने छात्र जीवन से और अपने पिता के सानिध्य में रह कर क्षेत्र की जनता के दुख सुख में भागीदार रहे है। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, प्रदीप जोशी,कमलेश रमन ,पार्षद सुमित्रा ध्यानी,संगीता गुप्ता,दीप वोहरा,संग्राम सिंह पुंडीर,जसविंदर सिंह गोगी, आनन्द बहगुणा,सन्तोष सैनी, मीना रावत,मंजू त्रिपाठी,आरती अग्रवाल,सुरेंद्र सूरी,मुकेश चैहान,विपुल नौटियाल, अभिषेक तिवारी, आदि उपस्थित थे।