Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

प्रेक्षक ने चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अल्मोड़ा,  ( आखरीआंख )  लोक सभा चुनाव को सम्पादित कराये जाने के उददेश्य से आज राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा में स्थित अल्मोड़ा विधानसभा, जागेश्वर विधानसभा एवं सोमेश्वर विधानसभा की ई0वी0एम0 मशीनों, वीवीपैट का निरीक्षण सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा द्वारा किया गया। उन्होंने कक्षवार जाकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारिया समय से पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान कार्मिकों की सुविधाओ का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाय। सामान्य प्रेक्षक ने सभी व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा सामान्य प्रेक्षक को की गयी सभी व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान अधिकारियों के सम्मुख तीनो कक्षो को सीलबन्द किया गया जिसमे राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर, अल्मोड़ा एवं सोमेश्वर की ई0वी0एम0 एवं वीवीपैट मशीनों में केन्डिडेट सेटिंग व सिम्बल लोडिंग का कार्य कर लिया गया है। इसके पश्चात् इन्हें पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान पोलिंग पार्टियों को मतदान हेतु हस्तगत किया जायेगा। इस दौरान नोडल अधिकारी निर्वाचन मनुज गोयल, सहायक रिटर्निंग आफिसर सीमा विश्वकर्मा, राहुल शाह, मोनिका, नोडल अधिकारी प्रेक्षक दुर्गेश्वर त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement