सीएसडी कैंटीन का विधिवत उदघाटन
चमोली ( आखरीआंख ) गैरसैंण विकासखंड से सटे अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया में बुधवार को सीएसडी कैंटीन का विधिवत सुभारंभ हो गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुय अतिथि मेजर जनरल एमके कटारिया ने कहा कि क्षेत्र में लबे समय से इसकी मांग होती चली आ रही थी, जो अब पूरी हो गयी है, इससे अल्मोड़ा जनपद के पांच व चमोली जनपद के गैरसैंण विकास खंड़ के पूर्व सैनिकों एवं उनकी वीरांगनाओं को कैंटीन सुविधा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर स्थानीय बाखली मैदान पर स्थानीय शिक्षण संस्थाओं और सेना के जवानों द्वारा रंगारंग कुमांऊनी, पंजाबी, डोगरी, गढ़वाली लोक गीतों एवं देश प्रेम से ओतप्रोज गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दर्शकों को पेश की गयी। जिनमें कुमांऊ छोलिया नृत्य, पंजाब का भांगड़ा नृत्य प्रमुख रहा। राजकीय महा विद्यालय चौखुटिया की छात्राओं द्वारा..ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुये हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी..पर पांडाल में मौजूद दर्शक आत्म विभोर होने पर मजबूर हो गए। इस मौके पर सेना द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर, कई अपंग पूर्व सैनिकों को स्कूटी वितरण, अभिलेख सुधार व बड़े खाने का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मेजर जनरल एमके कटारिया, लेज(अप्रा) एमसी भंडारी, ब्रिगेडियर विजय काला, कर्नल पीआरएस रावत, कर्नल दुर्गेश कुमार, ले कर्नल शिशुपाल सिंह, ले कर्नल मानवेन्द्र सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के चौखुटिया अध्यक्ष शेर सिंह नेगी, गैरसैंण राजेन्द्र शाह, गंगा पंवार, नंदन सिंह, हीरा सिंह, राजेन्द्र सिंह,
