Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

पार्किंग में खड़ी कार अचानक गंगा में जा गिरी

ऋ षिकेष ( आखरीआंख ) त्रिवेणीघाट पार्किंग में खड़ी कार अचानक गंगा में जा गिरी। देखते ही देखते कार करीब 10 मीटर दूर पानी में बह गई। घाट पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी जलपुलिस को दी। पुलिस ने मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला। इस दौरान नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।दरअसल, लक्ष्मणझूला निवासी अक्षय मिश्रा सुबह त्रिवेणीघाट आस्थापथ पर घूमने आये थे। त्रिवेणीघाट पार्किंग पर कार को खड़ी कर आस्थापथ पर घूमने निकल पड़े। इस दौरान अचानक कार ढलान पर सरक गई और घाट से गंगा में पहुंच गई। देखते देखते कार पानी के तेज बहाव में करीब 10 मीटर दूर बह गई। घाट पर मौजूद लोगों की नजर कार पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जलपुलिस व त्रिवेणीघाट चौकी पुलिस के जवानों ने कार को बाहर निकालने को रस्सी से बांधा और खींचा। लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद क्रेन की मदद से घंटेभर की मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने कार के मालिक को लापरवाही पर फटकारा। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि कार चालक हैंड ब्रेक लगाना भूल गया था। इससे कार गंगा में सरक गई।

Advertisement