Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

आरएक्स 100 से सिंगिंग डेब्यू करेंगी तारा सुतारिया

तारा सुतारिया स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई देंगे। अब कहा जा रहा है कि ऐक्टिंग के बाद तारा सिंगिंग की दुनिया में भी डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि तारा साजिद नाडियाडवाला की फिल्म आरएक्स 100 से सिंगिंग डेब्यू करेंगी।
वैसे इससे पहले सलमान खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर जैसे सितारे गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, जब तारा की आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 का ट्रेलर लॉन्च हुआ था तो उस इवेंट में सभी लोग तब हैरान रह गए जब तारा ने लग जा गले गाना गाया। वैसे बता दें कि तारा सुतारिया ट्रेंड गायक हैं और आने वाले समय में अपना एक ऐल्बम भी निकालना चाहती हैं।
बताया जा रहा है कि आरएक्स 100 में तारा एक रोमांटिक गाना गाने जा रहे हैं। इस गाने को तारा पर ही फिल्माया जाएगा। आरएक्स 100 से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म इसी नाम से बनी सुपरहिट तेलुगू फिल्म का रीमेक है जिसे मिलन लथूरिया डायरेक्ट करेंगे। तारा की डेब्यू फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 10 मई को रिलीज होगी।

Advertisement