Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

रितु शिवपुरी भी करने वाली हैं स्टार प्लस के शो नजऱ में एंट्री

मुम्बई ( आखरीआंख ) नजऱ छोटे पर्दे के लोकप्रिय सुपरनेचुरल शो में से एक है जो लगातार दर्शकों को अपने पेचीदा स्टोरीलाइन के जरिए जोड़े हुए है. डायन से लेकर जलपरी तक, शो ने लगभग हर अलौकिक कैरेक्टर्स को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है. हाल ही में, अभिनेत्री श्रीजिता डे जिन्होंने पहले शो छोड़ दिया था, उन्होंने शो में वापसी कर ली है. अब एक और अभिनेत्री के शो में शामिल होने की खबर है.
खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री रितु शिवपुरी को आने वाले एपिसोड में अहम भूमिका निभाने के लिए चुना गया है. रितु का किरदार कुछ प्रमुख ट्विस्ट लाएगा और स्टोरीलाइन का हिस्सा बन जाएगा.
रितु को आंखें, काला सम्राय, हद कर दी आप, ऐलान जैसे अन्य फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए जाना जाता है. वह स्टार प्लस के शो इस प्यार को क्या नाम दूं 2 का भी हिस्सा थीं.
इसके अलावा चाइल्ड आर्टिस्ट वंश सयानी भी शो में एंट्री करने वाली है. वह एक रहस्यमय किरदार में नजर आएंगी.
नजऱ एक सुपरनेचुरल हॉरर सीरीज है, जिसे स्टार प्लस पर दिखाया जाता है. गुल खान के बैनर 4 लायंस के तहत बनाया गया यह शो एक डायन की जिंदगी पर आधारित है, जिसे मोनालिसा (अंतरा विश्वास) की तरफ से निभाया गया है. कहानी डायन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी राठौड़ परिवार पर बुरी नजर है. इस शो में हर्ष राजपूत, मोनालिसा और नियती फतनानी मुय भूमिकाओं में हैं.

Advertisement