April 21, 2026

सजा सुनते ही अभियुक्त कटघरे में बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ा

विकासनगर, ( आखरीआंख )  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ढकरानी की कोर्ट में हत्या के प्रयास के मामले में सजा सुनते ही दोषी बेहोश हो गया। शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ढकरानी नसीम अहमद की कोर्ट ने पांच साल पुराने हत्या के प्रयास व मारपीट मामले में अंतिम सुनवाई के बाद मुख्य अभियुक्त गुलजार और उसके पुत्र शहजाद को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एडीजे कोर्ट में सजा सुनाए जाने के बाद अभियुक्त गुलजार कटघरे में बेहोश होकर फर्श पर गिर पडा। जिसे पुलिस ने उठाकर राजकीय अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया।